जनपद रायबरेली में अगस्त माह की ग्राम चौपाल के लिए अधिकारी नामित

0
34


रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने माह अगस्त 2026 के प्रत्येक शुक्रवार को समस्त विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ‘‘ग्राम चौपाल’’ (गाँव की समस्याए गाँव में समाधान) के लिए विकास खण्डवार रोस्टर निर्धारित किया है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त, श्रम रोजगार एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार द्वारा ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल में से किसी एक विकासखंड की ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।
निर्धारित रोस्टर के अनुसार 07 अगस्त को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 विकासखंड बछरावां में, जिला विकास अधिकारी विकासखंड खीरों में, उपायुक्त, श्रम रोजगार विकास खण्ड ऊँचाहार में एवं विकास खण्ड सतांव में उपायुक्त, स्वतः रोजगार की अध्यक्षता में किसी एक विकास खण्ड के ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।
इसी प्रकार 14 अगस्त को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 रोहनियां में, जिला विकास अधिकारी सलोन में, उपायुक्त, श्रम रोजगार जगतपुर में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार डलमऊ में। 21 अगस्त को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 छतोह में, जिला विकास अधिकारी डीह में, उपायुक्त, श्रम रोजगार अमावां एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार महराजगंज में। 28 अगस्त को परियोजना निदेशक जि0ग्रा0वि0अभि0 सरेनी, जिला विकास अधिकारी शिवगढ़, उपायुक्त, श्रम रोजगार हरचन्दपुर एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार विकास खण्ड राही के किसी एक ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण करायेंगे।

LEAVE A REPLY