त्योहार और फंक्शन में अगर सेलेब्स जैसा लुक चाहिए तो आप उनके खास पार्टीवियर सूट्स के लुक को कॉपी कर सकते

0
4

इन दिनों लूज फिट सूट और फर्शी सलवार का ट्रेंड है। आप भी इस तरह के सूट खरीद सकते हैं। त्योहार, शादी या किसी फंक्शन में सेलेब्स जैसा लुक चाहते हैं तो आप इन दिनों फैशन में चल रहे सूट और कुर्ते के डिजाइन कॉपी कर सकते हैं। आजकल लूज फिट कुर्ते और उसके साथ फरशी सलवार फैशन में हैं। शॉर्ट कुर्ती के साथ शरारा और गरारा सूट भी काफी ट्रेंड में हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट गणपति उत्सव के दौरान कई बार खूबसूरत सूट में नजर आईं। वहीं अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने भी खूबसूरत कुर्ते पहने। आप इस तरह के सूट दिवाली, दुर्गा पूजा या करवाचौथ में कैरी कर सकते हैं। 

फारसी सलवार सूट का फैशन

शरारा गरारा से ज्यादा इन दिनों फर्शी या कहें फरशी सलवार फैशन में हैं। ये न तो बहुत लूज फिट होती और न ही नॉर्मल सलवार जैसी होती है। हाल ही में आलिया भट्ट ने हाउस ऑफ मसाबा का डिजाइनर एसिमेट्रिकल फरशी सलवार-कुर्ता सेट पहना है। कुर्ते पर गुलाबी रंग के तीन खूबसूरत शेड्स में पैचवर्क एम्ब्रॉयडरी की गई है। इसके साथ गोल्डन जरी की नाज़ुक हाथ की कढ़ाई वाला टिश्यू दुपट्टा कैरी किया, जो आलिया के लुक में चार-चांद लगा रहा है। ब्राइट कलर का फैशन

आलिया ने अपने सूट में ब्राइट कलर्स को चुना है। गणेश उत्सव के दौरान उन्होंने हाउस ऑफ मसाबा का दूसरा कुर्ता पहना जो स्लीवलेस था। ये पीला डिजाइनर सूट है जिसके साथ आइस ब्लू और चमकीले पीले रंग के शेड्स वाला पैचवर्क दुपट्टा है, जिस पर बारीक हाथ की ज़र्दोज़ी कढ़ाई का काम किया गया है। आलिया का फ्यूशिया पिंक सूट

गणपति विसर्जन के दौरान आलिया ने स्मूथ कूप्रो साटन से बना ‘श्वी कुर्ता सेट’ पहना जो डार्क फ्यूशिया कलर का डिजाइनर पीस है। इस सूट के साथ भी आलिया ने गोल्डन यलो फरशी सलवार पहनी है, जो इसे एक एलिगेंट और फ्लोई लुक दे रही है। इसका बेहतरीन शेप और शाइन और फिनिश इस सूट को त्योहार, पार्टी और छोटे-मोटे फ़ंक्शन्स के लिए एकदम परफेक्ट बना रही है। इस तरह के सूट में आपको किसी दुपट्टे और लेयरिंग की जरूरत नहीं है। सिल्क सूट का फैशन

सिल्क सूट का फैशन अभी भी है। राधिका राधिका अंबानी ने गणपति का स्वागत करते हुए बेहद खूबसूरत सिल्क कुर्ता सेट पबना था। बेहतरीन सिल्क से बने इस कुर्ते की नेकलाइन, कफ़ और हेम पर बारीक फूलों वाली कढ़ाई की गई है और पूरे कुर्ते पर डिजाइन बने हैं। इसके साथ मैचिंग कढ़ाई वाली सिल्क पैंट और बढ़िया ऑर्गेंज़ा का दुपट्टा है।  वहीं गणपति पूजा के दिन राधिका अंबानी ने डिजाइनर सोनम लुथरिया के ‘मेड फ़ॉर महफ़िल’ कलेक्शन में से बेहद खूबसूरत कॉर्डसेट कुर्ता पहना था, जो फंक्शन के हिसाब से एकदम परफेक्ट लुक है। इसके कुर्ते पर बारीक कारीगरी की गई है। इसके अलावा गणपति उत्सव में करीना कपूर के फुल स्लीव्स वाले पीले कुर्ते पर भी लोगों की नजर गई। करीना के कुर्ते पर बारीक सिल्वर एम्ब्रॉयडरी की गई है। वहीं दीपिका पादुकोण ने भी बैंगनी फर्शी सलवार सूट में नजर आईं। दीपिका ने आकस्टम मयूर गिरोत्रा ​​का आउटफिट पहना था

LEAVE A REPLY