मा० मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने तीन दिवसीय सरस मेला का किया शुभारंभ,

0
23


रायबरेली : मा० मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ०प्र० मनोज कुमार पाण्डेय ने आज रिफार्म क्लब लॉन के मैदान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तत्वाधान में आयोजित ’जनपद स्तरीय तीन दिवसीय सरस मेला-2026’ का फीता काटकर उद्घाटन कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वःनिर्मित उत्पादों की विक्रय एवं प्रदर्शनी के लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा बच्चों का अन्नप्राशन कराया एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की।
इसी दौरान मा० मंत्री द्वारा कृषि विभाग अन्तर्गत फसल अवशेष प्रबंधन योजनान्तर्गत धान/अन्य फसलों की पराली न जलाएं इससे खाद बनाये के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० मनोज कुमार शुक्ला, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए० मुनेश चन्द्र उपस्थित रहे।
आयोजित कार्यक्रम में मा० मंत्री द्वारा विधानसभा ऊँचाहार क्षेत्र के अन्तर्गत नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिसमें विकास खण्ड ऊँचाहार 09, जगतपुर 03, रोहनिया 03, दीनशाहगौरा 02 एवं डलमऊ 13 कुल 30 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों प्रमाण पत्र वितरित एवं पंचायती राज विभाग अंतर्गत आकाश पुत्र स्व० राजकुमार को अनुकम्पा नियुक्ति के अन्तर्गत नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मा० मंत्री जी ने कहा कि देश के यशस्वी मा०प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व व मा० मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में मातृ शक्ति को स्वावलंबी व सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है, आज देश व प्रदेश में महिलाओं को बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर उनको सशक्त बनाकर आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। आज आप छोटे-छोटे कार्यों से लेकर महिलाओं के समूह के कार्यों का आकलन करेंगे तो आपको गर्व होगा कि हमारी मातृ शक्ति सशक्त, स्वावलंबी बनकर आगे बढ़ रही है हर क्षेत्र में देश, प्रदेश व जनपद का नाम रोशन कर रही है।
मंच का संचालन एस०एस० पाण्डेय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, सहायक श्रमायुक्त उमेश यादव, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुधीर गिरी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी० सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा आमजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY