अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती हुए अग्निवीरो के लिए एक बड़ी अहम खबर

0
7

साल 2022 में अग्निवीर योजना की शुरुआत हुई थी। इसके तहत आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में अग्निवीरों की भर्ती की सरकार कुछ अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी उनकी सेवा अवधि बढ़ाने पर विचार कर रही है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अग्निवीरों को सरकार दो साल का एक्सटेंशन देने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव पर पिछले कुछ दिनों में कई हाई लेवल की बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में इस मुद्दे पर चर्चा की गई है।

अंतिम निर्णय का इंतजार

बता दें कि अग्निवीरों का पहला बैच 21 नवंबर को बाहर हो रहा है। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सटेंशन प्लान का ऐलान 21 नवंबर से पहले होने की जा सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार ने कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। साथ ही अभी यह भी साफ नहीं है कि कितने अग्निवीरों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, सेवा अवधि कितने समय के लिए बढ़ाई जाएगी और इसके लिए उम्मीदवारों का चयन किन आधारों पर होगा, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है।

क्या है अग्निवीरों के लिए नियम

साल 2022 में अग्निवीर योजना की शुरुआत हुई थी। इसके तहत आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में अग्निवीरों की भर्ती की गई थी। इस योजना के तहत जवानों को सेना में 4 साल के लिए भर्ती किया जाता है। 4 साल के बाद 75 फीसदी सैनिकों को घर भेज दिया जाएगा। बाकी बचे 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी जवान नियुक्त किया जाएगा। हालांकि अब इसी इसी प्रक्रिया में कुछ बदलाव की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि चार साल पूरे होने के बाद बचे हुए 75 प्रतिशत में से कुछ को एक्सटेंशन का ऑफर दिया जा सकता है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो ऐसे अग्निवीरों को चार साल की निर्धारित सेवा के बाद भी सेना में बने रहने का मौका मिल सकता है।

अग्निवीरों के पहले बैच का कार्यकाल हो रहा पूरा

बता दें कि इस यह चर्चा ऐसे समय में हो रही है, जब अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हुए अग्निवीरों के पहले बैच का चार साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। भारतीय नेवी के अग्निवीरों के पहले बैच के चार साल 21 नवंबर, भारतीय सेना के 31 दिसंबर को पूरे हो रहे है और एयरफोर्स के अग्निवीरों के पहले बैच के चार साल 21 दिसंबर को पूरे हो रहे है।

LEAVE A REPLY