हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 में एक नई टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते

0
7

IPL 2027 में अगर हार्दिक पांड्या किसी अन्य टीम के लिए खेलते हुए नजर आएं तो हैरान मत होना, क्योंकि उनके नए टीम से जुड़ने की पूरी संभावना है। आईपीएल 2026 के सीजन के बाद से ही मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की ट्रेड को लेकर चर्चा है, लेकिन अभी तक किसी टीम के साथ उनकी फाइनल डील नहीं हुई है। हालांकि, एक ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि मुंबई इंडियंस के साथ पंजाब किंग्स की बातचीत हार्दिक पांड्या की ट्रेड को लेकर जारी है, जिसमें पंजाब को दो खिलाड़ी मुंबई को देने होंगे। स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट की मानें तो पंजाब किंग्स हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील मुंबई इंडियंस के साथ फाइनल करने के करीब है। आईपीएल 2027 से पहले यह बहुत ही ज्यादा हैरानी भरी ट्रेड हो सकती है, क्योंकि अभी तक इस टीम के साथ उनका नाम इतना नहीं जोड़ा गया था। जरूर चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा था, लेकिन पंजाब किंग्स अब बाजी मार सकती है और इसमें पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग अहम भूमिका निभा रहे हैं, जो पहले एमआई के सेटअप का हिस्सा रहे हैं।

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट की मानें तो दोनों फ्रेंचाइजी के सीनियर मैनेजमेंट इस प्रस्तावित एक्सचेंज पर लगभग सहमत हो गए हैं और उम्मीद है कि डॉक्यूमेंटेशन IPL अधिकारियों द्वारा प्रोसेस किया जाएगा। 17 नवंबर की रिटेंशन डेडलाइन से पहले, इस हफ्ते के आखिर में ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने की संभावना है। पंजाब की टीम इस मैच विजेता ऑलराउंडर को पाकर अपने मध्य क्रम और डेथ ओवर्स को बल्लेबाजी में मजबूत करेगी। साथ ही साथ वे एक प्रोपर गेंदबाज का विकल्प देंगे तो कम से कम आईपीएल 2027 में इम्पैक्ट प्लेयर का अच्छा इस्तेमाल पंजाब की टीम कर पाएगी।

LEAVE A REPLY