दुनिया की दिग्गज एंटरटेनमेंट कंपनी वॉल्ट डिज्नी एक बार फिर बड़े पैमाने पर

0
5

छंटनी की तैयारी कर रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अपने कुछ मैनेजर्स से सालाना खर्च में 20 पर्सेंट तक कटौती करने की योजना बनाने को कहा है। इस टार्गेट को हासिल करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी के साथ दूसरे खर्चों में भी कमी की जा सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, छंटनी का असर डिज्नी के कई कारोबार पर पड़ सकता है। इनमें थीम पार्क, टेलीविजन नेटवर्क और फिल्म स्टूडियो शामिल हैं। हालांकि, कंपनी के सभी डिपॉर्टमेंट में एक समान कटौती नहीं होगी। कुछ खास विभागों पर इसका ज्यादा असर पड़ सकता है।

छंटनी से बचाए गए पैसे का कहां होगा इस्तेमाल?

डिज्नी के एग्जीक्यूटिव जोश डी’अमारो खर्च में कटौती से बचने वाली रकम का कुछ हिस्सा कंपनी के दूसरे बिजनेस में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। इस रकम का इस्तेमाल फिल्म और टेलीविजन कंटेंट तैयार करने, टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने और थीम पार्क व क्रूज शिप कारोबार के विस्तार में किया जा सकता है।

कंपनी का यह कदम चालू वित्त वर्ष में एडजस्टेड अर्निंग प्रति शेयर (EPS) में डबल डिजिट की ग्रोथ हासिल करने के लक्ष्य से भी जुड़ा है। हालांकि, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट पर डिज्नी के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

पहले भी हजारों कर्मचारियों की कर चुकी है छंटनी

डिज्नी पिछले कुछ वर्षों से लगातार खर्च घटाने और कंपनी में बदलाव करने में जुटी है। कंपनी पहले ही अरबों डॉलर की लागत कम कर चुकी है और अपने अलग-अलग विभागों से हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है।

इससे पहले ABC, Pixar, ESPN, फिल्म स्टूडियो और एक्सपीरियंस यूनिट सहित कंपनी के कई प्रमुख विभागों में कर्मचारियों की नौकरियां गई थीं। पिछले वित्त वर्ष के अंत तक डिज्नी के दुनियाभर में करीब 2.31 लाख कर्मचारी थे। हाल ही में वॉल स्ट्रीट जर्नल ने भी डिज्नी के टेलीविजन, लीगल और ग्लोबल अफेयर्स विभागों में संभावित संगठनात्मक बदलावों की रिपोर्ट दी थी।

मीडिया इंडस्ट्री में बढ़ रही छंटनी

डिज्नी का यह कदम पूरी मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जारी बदलावों को भी दिखाता है। नेटफ्लिक्स, सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट, पैरामाउंट और वॉर्नर ब्रदर्स जैसे बड़े एंटरटेनमेंट ग्रुप भी कर्मचारियों की संख्या घटाने जैसे कदम उठा चुके हैं।

दरअसल, पारंपरिक टेलीविजन कारोबार में लगातार गिरावट आ रही है। वहीं, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नए ग्राहकों के जुड़ने की रफ्तार भी धीमी हुई है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और Apple व Amazon जैसी टेक कंपनियों से भी एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में कड़ी टक्कर मिल रही है।

LEAVE A REPLY