गणेश उत्सव के मौके पर एकता कपूर के घर सितारों का जमावड़ा देखने को मिला.

0
3

बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक के कई सेलेब्स बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. देशभर में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है. बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के सितारे भी बप्पा की भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने घर पर गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया. 18 सितंबर को उन्होंने अपने घर पर गणपति पूजा का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स से लेकर टीवी जगत के कई बड़े सितारे बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे.

बॉलीवुड के इन दिग्गजों ने लगाई हाजिरी
एकता कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र भी गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान वो व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए. उन्होंने एकता कपूर के घर के बाहर पैप्स के लिए कई पोज दिए.

रिलेटेड स्टोरी >>

वहीं, बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ यानी गोविंदा भी अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ एकता कपूर के घर पहुंचे. इस दौरान वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. गोविंदा ने वहां मौजूद पैप्स को अपने हाथों से मिठाइयां भी बांटीं.

एक्टर चंकी पांडे भी गणपति पूजा में शामिल हुए. वो मैरून कुर्ते और व्हाइट पायजामा में नजर आए और उन्होंने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए.

टीवी सितारों का लगा मेला
एकता कपूर के घर हुए गणपति उत्सव में टीवी जगत के कई जाने-माने सितारे बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान सभी अपने ट्रेडिशनल और एथनिक लुक में नजर आए. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे रेड कलर की खूबसूरत  साड़ी और हैवी ज्वेलरी में नजर आईं. वो अपने पति विक्की जैन के साथ एकता कपूर के घर पहुंची थीं.

पॉपुलर मां-बेटी की जोड़ी श्वेता तिवारी और पलक तिवारी भी गणपति पूजा में पहुंचीं. दोनों ने खूबसूरत साड़ी पहनी थी और अपने एथनिक लुक से सबका ध्यान खींचा

अली गोनी और जैस्मीन भसीन ने लूटी महफिल
टीवी के पॉपुलर कपल अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने भी बप्पा के दर्शन किए. इस दौरान अली ब्लैक कलर के कढ़ाई वाले कुर्ते में नजर आए. वहीं, जैस्मि क्रीम कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली के अलावा दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया भी गणपति उत्सव में पहुंचे.  इनके अलावा टीवी जगत की कई और बड़ी हस्तियां एकता कपूर के घर नजर आईं, जिनमें शिवांगी जोशी, श्रद्धा आर्या, गौरव खन्ना, आकांक्षा चमोला, मौनी रॉय, अवनीत कौर, सुरभि ज्योति, ऋत्विक धंजानी, अनीता हसनंदानी और फहमान खान शामिल हैं.

दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.

LEAVE A REPLY