गणेश चतुर्थी के मौके पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पहली बार अपने भांजे कृष्णा अभिषेक के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं

0
4

इस दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक लंबे समय से पारिवारिक खटास और आपसी मतभेदों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. हालांकि, ‘लाफ्टर शेफ्स’ में सुनीता आहूजा के पहुंचने के बाद दोनों के बीच सालों पुरानी नाराजगी खत्म होती नजर आई थी. अब गणेश चतुर्थी के मौके पर वो हुआ, जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था. सुनीता आहूजा पहली बार भांजे कृष्णा अभिषेक के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं.

कृष्णा अभिषेक के घर पहुंचीं सुनीता आहूजा
इस दौरान सुनीता आहूजा के साथ उनके बेटे यशवर्धन भी नजर आए. हालांकि, गोविंदा इस खास मौके पर दिखाई नहीं दिए. 

सुनीता ने कृष्णा अभिषेक और उनके पूरे परिवार के साथ मिलकर गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया. इस दौरान कृष्णा ने मीडिया से बातचीत की और मामी के घर आने पर अपनी खुशी जाहिर की.

कृष्णा अभिषेक ने जताई खुशी
कृष्णा ने कहा, ‘हमारी नाराजगी खत्म होने के बाद मामी पहली बार हमारे घर आई हैं. हम बाहर तो एक-दूसरे से मिल रहे थे, लेकिन घर पर आना-जाना नहीं हो पा रहा था, जो अब बप्पा के आशीर्वाद से हो गया है. मैं बहुत खुश हूं. बप्पा सब ठीक कर देते हैं.’ इस दौरान सुनीता आहूजा भी कृष्णा के साथ नजर आईं.

गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं आरती सिंह 
सुनीता आहूजा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो कृष्णा अभिषेक के परिवार और बच्चों के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं. वो सभी के साथ हंसती-मुस्कुराती और तस्वीरें खिंचवाती दिखीं.

जैसे ही सुनीता कृष्णा के घर पहुंचीं, उनके दोनों बेटों ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. सुनीता ने भी दोनों बच्चों पर जमकर प्यार लुटाया. इस खास मौके पर कृष्णा अभिषेक की बहन और एक्ट्रेस आरती सिंह भी पहुंचीं और परिवार के साथ गणपति बप्पा के दर्शन किए. 

एकता कपूर के घर पहुंचे गोविंदा
वहीं, गोविंदा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ पॉपुलर प्रोड्यूसर एकता कपूर के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे.

इस दौरान गोविंदा ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. हालांकि, सुनीता आहूजा उनके साथ दिखाई नहीं दीं. बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने तलाक की खबरों को लेकर भी चर्चा में हैं.

दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की ह

LEAVE A REPLY