सरकारी और निजी बैंकों के साथ HFCs भी अलग-अलग दरों पर लोन दे रहे हैं. ग्राहक की प्रोफाइल के अनुसार अंतिम दर बदल सकती है. घर खरीदने के लिए होम लोन लेने की योजना बना रहे लोगों के लिए सितंबर में कई बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों की शुरुआती ब्याज दर 7% के आसपास है. हालांकि, ग्राहक को मिलने वाली वास्तविक दर उसकी प्रोफाइल और लोन की शर्तों पर निर्भर करेगी. जानिए कौनसा बैंक किस दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है.
सरकारी बैंकों में 7% से दर शुरू
18 सितंबर 2026 के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बैंक औफ महाराष्ट्र और Central Bank of India में होम लोन की शुरुआती ब्याज दर 7% है. वहीं बैंक औफ इंडिया में यह 7.10%, जबकि इंडिया बैंक, UCO बैंक और Union Bank of India में 7.15% से शुरू होती है.
बैंक औफ बढोदा की शुरुआती दर 7.20% और सटेट बैंक औफ इंडिया की 7.25% है. केनरा बैंक में लोन की राशि के अनुसार शुरुआती दर 7.15% से 7.25% के बीच है.
निजी बैंकों में कितनी है ब्याज दर?
प्राइवेट सेक्टर में साउथ इंडियन बैंक की शुरुआती दर 7.25% है. HSBC बैंक में यह 7.45%, ICICI बैंक में 7.55%, कोटक महिंदरा बैंक में 7.60% और HDFC बैंक में 7.75% से शुरू हो रही है. वहीं, Axis बैंक की होम लोन दर 8% से शुरू होती है. इन दरों में ग्राहक की पात्रता के आधार पर बदलाव हो सकता है.
HFCs में भी 7% से ऊपर विकल्प
हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में LIC Housing Finance की शुरुआती ब्याज दर 7.15% है. Bajaj Housing Finance 7.25%, ICICI Home Finance 7.50% और Godrej Housing Finance 7.65% से होम लोन दे रहे हैं. PNB Housing Finance की शुरुआती दर लोन राशि के हिसाब से 7.50% से है.
लोन की राशि से भी बदल सकती है दर
हर बैंक सभी लोन अमाउंट पर एक जैसी दर नहीं रखता. उदाहरण के लिए, केनरा बैंक में 30 लाख रुपये तक के लोन पर शुरुआती दर 7.25% है, जबकि 30-75 लाख रुपये के लिए 7.20% और 75 लाख रुपये से अधिक पर 7.15% से शुरुआत होती है.
सिर्फ शुरुआती ब्याज दर देखकर न करें फैसला
बैंक द्वारा बताई गई सबसे कम दर हर ग्राहक को मिलना जरूरी नहीं है. क्रेडिट स्कोर, आय, नौकरी का प्रोफाइल, लोन-टू-वैल्यू रेशियो और प्रॉपर्टी की जानकारी के आधार पर अंतिम ब्याज दर तय हो सकती है. इसलिए होम लोन लेते समय केवल शुरुआती रेट नहीं, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, अन्य शुल्क और पूरी लोन अवधि में लगने वाले ब्याज को भी ध्यान में रखना जरूरी है.
शौर्य रे उत्तर प्रदेश में मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बेचलर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट हैं. शौर्य वर्तमान में एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. बिजनेस और यूटिलिटी की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली शौर्य पब्लिक रिलेशंस (PR) व कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में भविष्य तलाश रही हैं. वह मीडिया ट्रेंड्स, ब्रांड स्ट्रैटेजी और पब्लिक ओपिनियन से जुड़े विषयों पर अपनी रूची रखती हैं.




























































