मोबाइल ऐप से खाद बुकिंग आसान: अब लाइन में लगने से मिलेगी मुक्ति, घर बैठे मिलेगा डिजिटल टोकन

0
13


रायबरेली : किसानों को खाद (उर्वरक) के लिए अब लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार की नई पहल के तहत अब किसान अपने स्मार्टफोन से ही घर बैठे खाद की एडवांस बुकिंग कर सकते हैं। FFS Kisan App (‘Framework for Fertilizer Sale’) के जरिए खाद बुकिंग की प्रक्रिया को बेहद सरल और पारदर्शी बना दिया गया है।
​इस ऐप के उपयोग और खाद प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया इस प्रकार है:
​1. ऐप इंस्टॉल और लॉगिन
​गूगल प्ले स्टोर से “Framework for Fertilizer Sale” (FFS Kisan App) डाउनलोड करें।
​मोबाइल का GPS/लोकेशन ऑन करें।
​अपनी Farmer ID या आधार नंबर दर्ज कर OTP या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।
​2. खेत और फसल की जानकारी
​राज्य व जिले का चयन करें। ‘किसान रजिस्ट्री’ से जुड़े किसानों का भूमि ब्योरा अपने आप आ जाएगा।
​अन्य किसानों को अपने खेत का खाता/खेसरा नंबर, रकबा और फसल का ब्योरा दर्ज करना होगा।
​3. खाद की मात्रा व दुकान का चयन
​जमीन और फसल के अनुसार ऐप अपने आप खाद की जरूरी मात्रा सुझाएगा।
​अपनी सुविधानुसार नजदीकी अधिकृत खाद विक्रेता या सहकारी समिति (पैक्स) को चुनें।
​4. डिजिटल टोकन और खाद का उठाव
​विवरण सबमिट करते ही स्क्रीन पर एक डिजिटल टोकन और QR कोड जनरेट होगा।
​इस टोकन को लेकर 2 दिनों के भीतर चयनित विक्रेता के पास जाएं और आसानी से अपनी खाद प्राप्त करें।
​इस व्यवस्था से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि खाद की कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी और किसानों को उनकी जरूरत के मुताबिक सही समय पर उर्वरक मिल सकेगा।

LEAVE A REPLY