बुर्के में कांवड़ यात्रा कर सुर्खियां बटोरने वाली तमन्ना मलिक को संभल प्रशासन की ओर से नोटिस

0
4

महाशिवरात्रि पर की थी कांवड़ यात्रा

दरअसल, इस साल महाशिवरात्रि के अवसर तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे थे। उस दौरान तमन्ना के बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में रहा था। तमन्ना को मौलानाों की ओर से धमकियां मिली थीं। धमकी मिलने के बाद तमन्ना के पति अमन त्यागी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। तमन्ना को धमकी देनेवालों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।

शादी की मन्नत पूरी होने पर उठाई थी कांवड़

तमन्ना ने कांवड़ यात्रा को लेकर बताया था कि यह उनकी मन्नत से जुड़ी कांवड़ यात्रा थी। उन्होंने बताया कि मैंने अमन त्यागी से शादी की मन्नत मानी थी और वह पूरी हो गई तो मैंने कांवड़ यात्रा की। तमन्ना मलिक, बदनपुर बसई गांव की रहने वाली है। उसने चार साल पहले उसी गांव के हिंदू युवक अमन त्यागी से शादी की थी।

एसडीएम कोर्ट ने जारी किया नोटिस 

इस बार प्रस्तावित कांवड़ यात्रा से पहले संभल के उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) कोर्ट ने तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को नोटिस जारी किया। नोटिस मिलने के बाद अमन त्यागी अपने वकीलों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अपना जवाब दाखिल किया।

बुर्का या कोई अन्य पोशाक पहनना व्यक्तिगत निर्णय: अमन त्यागी

सुनवाई के बाद अमन त्यागी ने पत्रकारों से कहा कि कांवड़ यात्रा उनकी धार्मिक आस्था का विषय है और वह अपनी पत्नी तमन्ना के साथ यात्रा पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान बुर्का या कोई अन्य पोशाक पहनना तमन्ना का व्यक्तिगत निर्णय है और इसमें किसी को दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को अनुचित बताया।

शांति और कानून-व्यवस्था के लिए नोटिस-प्रशासन

वहीं, प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया कि नोटिस का उद्देश्य किसी की धार्मिक स्वतंत्रता पर रोक लगाना नहीं, बल्कि केवल सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संभावित विवाद या तनाव से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं। (PTI)

LEAVE A REPLY