Middle East में जारी जंग की वजह से पूरी दुनिया में ईंधन की सप्लाई बाधित

0
6

तो वहीं कच्चा तेल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही हैं। विश्लेषकों ने अनुमान जताया है कि बड़ी तेल कंपनियां इस क्वार्टर में भारी-भरकम प्रॉफिट कमा लेंगी। इसका कारण यह है कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने पेट्रोलियम की सप्लाई को बाधित किया है, विश्व भर के कंज्यूमर्स को ईंधन के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। इस आर्टिकल में समझिए कि कैसे ऑयल एक्सपोर्ट कंपनियां मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के दौरान भारी मुनाफा कमाने में कामयाब रही हैं। होर्मुज ब्लॉक होने के कारण तेजी से बढ़े कच्चे तेल के दाम

दरअसल अब अपने छठे माह में पहुंच गए इस संघर्ष की वजह से Strait of Hormuz से होने वाली ज्यादातर समुद्री आवाजाही ठप हो गई। इस संकरे जलमार्ग से संघर्ष शुरू होने के पहले विश्व के कुल तेल और प्राकृतिक गैस का करीब 20 फीसदी निकलता था। लेकिन अब ग्लोबल क्रूड सप्लाई सीमित होने से अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर मार्च, अप्रैल और मई के ज्यादातर वक्त 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रही और एक समय तो यह 126 डॉलर प्रति बैरल तक हो गई थी।

तेल कंपनियों ने ऊंची कीमत पर बेचा क्रूड ऑयल

इसका परिणाम यह हुआ कि विश्व की कुछ सबसे बड़ी पब्लिकली ट्रेडेड तेल कंपनियों का प्रॉफिट बढ़ गया, क्योंकि वे  पेट्रोलियम ऊंची कीमतों पर बेचने में कामयाब रहीं। अमेरिका की बड़ी तेल और गैस कंपनियां Exxon Mobil और Chevron जल्दी ही दूसरे क्वार्टर के वित्तीय नतीजे घोषित करने वाली हैं। दरअसल, संघर्ष के दौरान पेट्रोल, डीजल और जेट ईंधन के दाम में बढ़ोतरी हुई, जिससे सड़क पर वाहन चलाने और हवाई यात्रा का खर्च भी बढ़ गया। कुछ देशों में पेट्रोलियम की सप्लाई इतनी कम हो गई कि ऑस्ट्रेलिया में तो बीच-बीच में ईंधन के लिए राशनिंग करनी पड़ी, जबकि नेपाल और श्रीलंका में तो सरकारी दफ्तरों को बंद करना पड़ा।

तेल कंपनियों ने कमाया 43 फीसदी ज्यादा मुनाफा

पर्यावरण संबंधी मुद्दों की जांच करने वाले नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन Global Witness के मुताबिक, यूरोप की 6 सबसे बड़ी ऑयल कंपनियों ने पहले क्वार्टर में कुल 22 अरब अमेरिकी डॉलर यानी 2 लाख 9 हजार करोड़ भारतीय रुपये से ज्यादा का लाभ कमा लिया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 43 प्रतिशत ज्यादा था।

LEAVE A REPLY