​ऊंचाहार: अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गोकना घाट पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

0
28



ऊंचाहार ( रायबरेली ) अधिक ज्येष्ठ मास की पूर्णिमासी के पावन पर्व पर आज ऐतिहासिक व पौराणिक गोकना घाट पर श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर की पहली किरण के साथ ही हजारों की संख्या में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई।
​हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुआ तट
​स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने घाट किनारे स्थित शिवालयों में जाकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। बेलपत्र, फूल, धूप-दीप और गंगाजल अर्पित कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। पूरा घाट परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय मां गंगे’ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा।
​सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम
​पर्व को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय वॉलिंटियर्स द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। घाट पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी ताकि श्रद्धालु गहरे पानी में न जाएं। इसके साथ ही जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती भी देखने को मिली।
​मान्यता: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिक मास ((मलमास/पुरुषोत्तम मास) की पूर्णिमा पर गंगा स्नान और भगवान शिव की आराधना करने से अनंत गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है और सभी कष्टों का निवारण होता है।
​स्नान और जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर मौजूद भिक्षुकों और जरूरतमंदों को दान-पुण्य भी किया। दोपहर तक घाट पर श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला अनवरत जारी रहा।

LEAVE A REPLY