बालकों के सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य विषय पर आयोजित किया गया शिविर

0
4


रायबरेली : उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के की सचिव अनिशा के मार्गदर्शन में तहसील सदर के अंतर्गत ग्राम राही के पंचायत भवन में सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य विषय पर विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन संपन्न हुआ।
इस शरीर में पराविधिक स्वयंसेवक पवन कुमार श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित ग्राम वासियों को बताया गया कि बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए माता-पिता को घर और बाहर दोनों जगह सतर्क रहना चाहिए उन्हें अपना नाम पता और फोन नंबर याद करवाते हुए अनजान लोगों से सावधान रहना के तरीकों के सम्बन्ध में समय-समय पर बातचीत करते रहना चाहिए। इसके अतिरिक्त जागरुकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बच्चों को गुड टच और बैड टच के प्रति जागरुक करते हुए इंटरनेट और ऑनलाइन गेम के सीमित उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इस जागरुकता कार्यक्रम में पंचायत सेक्रेटरी द्वारा बताया गया कि अपने बच्चों को सही शिक्षा दे जिससे उनका भविष्य अच्छा बन सके।
पराविधिक स्वयंसेवक अजीत कुमार, पंचायत सेक्रेटरी अविनाश चंद्र सोनकर, रोजगार सेवक सुरेश कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती दयावती, विनोद कुमारी, सफाई कर्मचारी जग प्रसाद एवं ग्रामीण वासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY