विभाग द्वारा किसी भी योजना के आवेदन के लिए कोई भी नकद या निजी खाते में पैसे की मांग नहीं करता – सीडीओ

0
79


रायबरेली : मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने बताया है कि मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अन्तर्गत विभाग के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व और साइबर अपराधी कृषकों को मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनान्तर्गत माध्यम नलकूप बोरिंग, गहरे नलकूप बोरिंग एवं अन्य विभागीय योजनाओं पर अनुदान दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रहे हैं। ठग फर्जी फोन कॉल, व्हाट्सएप संदेश या फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से कृषकों से रजिस्ट्रेशन सर्वे फीस, प्रोसेसिंग फीस या सब्सिडी की राशि भेजने के नाम पर पैसे की मांग कर रहे हैं, इसलिए लघु सिंचाई विभाग अपने समस्त कृषकों को सचेत करता है कि विभाग द्वारा किसी भी योजना के आवेदन के लिए कोई भी नकद या निजी खाते में पैसे की मांग नहीं करता है विभाग द्वारा आवेदन शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाते हैं एवं अनुदान (सब्सिडी) की धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।

LEAVE A REPLY