चयनित अभ्यर्थी काउंसलिंग हेतु अपने समस्त मूल अभिलेख सहित हो उपस्थित : बीएसए

0
37

चयनित अभ्यर्थी की काउंसलिंग 18 मार्च को


रायबरेली : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया है कि सचिव उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा मा० उच्चतम न्यायालय, नई दिल्‍ली में आयोजित विशेष अनुज्ञा याचिका सं० 18516/2019 में पारित निर्णय दिनांक 29 जनवरी 2025 के अनुपालन में उच्च प्राथमिक विद्यालयों मे विज्ञान/गणित विषय के अध्यापकों की अनन्तिम चयन/जनपद आवंटन सूची उपलब्ध कराते हुए संबंधित को नियुक्ति पत्र/पदस्थापन की कार्यवाही दिनांक 19 मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि सचिव उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा निर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान/गणित विषय के अध्यापकों की अनन्तिम चयन/जनपद आवंटन सूची में जनपद रायबरेली हेतु चयनित अभ्यर्थी की काउन्सलिंग दिनांक 18 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियत की जा रही है जिसमे संबंधित समस्त जनपद रायबरेली हेतु चयनित अभ्यर्थी काउन्सलिंग हेतु अपने समस्त मूल अभिलेखों (चैन बन्द फाइल में) एवं उनकी दो सेट छायाप्रति की पत्रावली सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY