रायबरेली: गैस एजेंसियों में पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध, एडीएम ने किया निरीक्षण

0
43

रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ और अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने आज शहर की कई गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिलेंडर के उपलब्ध स्टॉक, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं की बुकिंग की स्थिति की जांच की।

​निरीक्षण के बाद अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में सभी गैस एजेंसियों के पास गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और जनपद में कहीं भी गैस की कोई समस्या नहीं है।

​इसके साथ ही जनपद की सभी तहसीलों में भी उप जिलाधिकारियों ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो।

LEAVE A REPLY