जायद 2026 में जनपद रायबरेली में दहलनी फसलो को बढावा देने के अन्तर्गत गन्ना फसल के साथ मूंग फसल की अन्तः फसली खेती हेतु मूंग के निःशुल्क बीज मिनिकिट प्राप्त करने हेतु
रायबरेली : जनपद रायबरेली के सभी गन्ना फसल की खेती करने वाले कृषको को सूचित किया जाता है कि जायद 2026 में मूंग बीज मिनिकिट मात्रा-214 पैकेट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके कम में मूग बीज मिनिकिट की ऑनलाईन 10 पैकेट की बुकिंग किसान भाईयो के द्वारा की जा चुकी है।
अतः किसान भाईयो से अनुरोध है गन्ना फसल के साथ मूंग फसल की अन्तः फसली खेती हेतु अवशेष मूंग बीज मिनिकिट निःशुल्क प्राप्त करने के लिये ऑनलाईन बुकिगं की अन्तिम तिथि -31.01.2026 से पहले अपनी बुकिंग करा लें । इस सन्दर्भ में अधिक जानकारी के लिये अपने विकास खण्ड पर स्थित बीज गोदाम पर जाकर बीज गोदाम प्रभारी / सम्बन्धित क्षेत्रीय कर्मचारी से संपर्क कर जन सेवा केन्द्र के माध्यम से अथवा स्वयं अपनी बुकिंग कर सकते है। किसान भाई एग्रीदर्शन 2.0
पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर जाकर अपनी बुकिंग कर सकते हैं।





























































