महात्मा गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती 02 अक्टूबर को हर्षोल्लास व सादगी के साथ मनाये: एडीएम

0
81


रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम सम्बन्धित एक बैठक आयोजित हुई। उन्होंने बैठक में कहा कि 02 अक्टूबर 2025 को महात्मा गांधी जयंती/लाल बहादुर शास्त्री जयंती का समारोह को हर्षोल्लास व सादगी के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि 01 अक्टूबर को शहीद स्थल व अन्य स्थलों पर महापुरुषों की मूर्तियों, प्रतिमाओं सहित उसके इर्द-गिर्द स्थलों की साफ-सफाई ईओ नगर पालिका/नगर पंचायत द्वारा कराया जाये। 02 अक्टूबर को सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज समस्त कार्यालयाध्यक्ष अपने कार्यालय में फहराये। महात्मा गांधी/लाल बहादुर शास्त्री के चित्र व अनावरण व माल्यार्पण करने के साथ ही गांधी जी के भजन आदि का भी गायन करें साथ ही राष्ट्रीय एकता अखंडता सादा जीवन, उच्च विचार, मितव्ययिता, भाईचारा, सर्वधर्म सम्भाव, पंचायती राज्य को लोकतंत्र की बुनियादी इकाई आदि के विचारों को संक्षेप में जानकारी दी जाये। वार्ड/ग्रामों का चयन करके सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाये। इसके अलावा शहीद स्थलों पर पूर्व की भांति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलिन बस्तियों में जाकर वहा रहने वाले लोगों का हेल्थ चेकअप किया जाये। नगर पालिका, नगर पंचायत तथा ग्रामों में स्थित गांधी चबूतरों की साफ-सफाई तथा मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाये। जिसमें महामारी, बीमारी व मलेरिया आदि बीमारियों के रोकथाम व टीकाकरण लगवाने तथा पेयजल को शुद्ध रखने के लिए कुओं में दवा डालने का कार्यक्रम व फॉगिंग का भी कार्य करें। इसके अलावा उन्होंने अन्य विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के तहत कराये जाने वाले कार्यों को जैसे शहर के सभी चौराहों की साफ-सफाई, सुलभ शौचालयों की सफाई कराने तथा सरकारी कालोनियों की साफ-सफाई आदि कार्यों को कराने के निर्देश दिये। उन्होने जनपद में महात्मा गांधी की सभी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने आदि के साथ ही मदिरा की दुकानों में पूर्णतः बन्दी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, नगर क्षेत्र में एक विशेष अभियान के रूप में साफ-सफाई व फॉगिंग करायें।
इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, एसडीएम सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY