रायबरेली : जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अभियान ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत महिला कल्याण विभाग रायबरेली द्वारा जनपद के फिरोज गांधी इंस्ट्टियूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी रायबरेली में सेवा पखवाड़ा एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अन्तर्गत छात्रों को नवाचार, कौशल, डिजिटल समावेशन आदि के बारे में प्रेरित किया गया, जिसमें टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों और महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के साथ साथ नारी स्वास्थ्य एवं नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण संबंधित कई विषयों पर जागरूक किया गया। छात्राओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों को विस्तार से बताया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति प्रेरित किया। साथ ही कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, बाल सेवा योजना, विकलांग पेंशन, मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना व राष्ट्रीय कृत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1930, 112, 1090 आदि के प्रति जागरूक करते हुए विभागीय योजनाओं की पंपलेट वितरण की गई। जिसमें डायरेक्टर फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक डॉ0 मनीष सक्सेना, मनोवैज्ञानिक रोमा परवीन, महिला कल्याण विभाग से डिस्टिक कवाडिनेटर शैफाली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी एवं पुलिस विभाग स्टाफ उपस्थित रहा।





























































