वक्फ संपत्तियों का विवरण पोर्टल पर फीड किये जाने के लिए कार्मिक नामित: महिमा

0
156


रायबरेली : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ रायबरेली महिमा ने बताया है कि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास (UMEED) अधिनियम-1995 जो 08 अप्रैल 2025 को लागू हुआ है। अधिनियम के प्राविधान के अनुसार धारा 3(क) के अनुसार केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली में एक सशक्त UMEED केन्द्रीय पोर्टल, 2025 का शुभारम्भ किया गया है जिसका उद्देश्य मौजूदा औकाफ का विवरण, पंजीकरण, लेखा, लेखा परीक्षा और वक्फ एवं बोर्ड के अन्य विवरण जैसा कि केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है, अपलोड किया जाना है। वक्फ सम्पत्तियों का विवरण UMEED पोर्टल पर फीड किये जाने हेतु उ०प्र० सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त न होने की दशा में बोर्ड के दो उच्च अधिकारियों (सहायक सचिव) को अप्रूवर के रूप में नामित किया गया है तथा चार कार्यपालक अधिकारियों/मास्टर ट्रेनर को चेकर तथा जनपद के बड़े औकाफ से सम्बन्धित मुतवल्ली/प्रबन्ध समिति (मेकर्स) को जनपद कोऑर्डिनेटर के रूप में नामित किया गया है। इसी प्रकार उ०प्र० शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा भी वक्फ सम्पत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर फीड किये जाने हेतु अप्रूवर/चेकर/मेकर्स/कोऑर्डिनेटर नामित किये गये हैं। उ०प्र० सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 0522-3132567 जारी किया गया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने उ०प्र० सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा नामित कार्मिकों के बारे में बताया है कि एजाज अहमद (कार्यपालक अधिकारी) मो0नं0 9795742635, एस0एम0 अफजाल काशिफ (कार्यपालक अधिकारी) मो0नं0 9450627158, अहमद मुबीन किदवई (कार्यपालक अधिकारी) मो0नं0 8299449768, मुजाहिद रहमान (कार्यपालक अधिकारी) मो0नं0 8299363648 अशर सिद्दीकी (निरीक्षक) मो0नं0 8081079944, मोहम्मद महताब (मुतवल्ली/कोऑर्डिनेटर) मो0नं0 9415956243, आमिर बेग (मुतवल्ली/कोऑर्डिनेटर) मो0नं0 9415117700, सईदुर रहमान इम्तियाज (मुतवल्ली/कोऑर्डिनेटर) मो0नं0 7379386318 को नामित किया गया है।
इसी प्रकार उ०प्र० शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा नामित कार्मिक जीशान रिजवी मुख्य कार्यपालक अधिकारी मो0नं0 9415036983, शकील अब्बास निजी सहायक मो0नं0 9935190711, राहिब अली एल0डी0सी0 मो0नं0 8756637860, शौजाब अब्बास मुतवल्ली/मेकर मो0नं0 9506677907, आकाश वर्मा असिस्टेंट प्रोग्रामर मो0नं0 9580120821, तबस्सुम नकवी मुतवल्ली/मेकर मो0नं0 9936201869 को नामित किया गया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया है कि वक्फ सम्पत्तियों का विवरण UMEED पोर्टल पर फीड कराये जाने के सम्बन्ध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय स्तर पर हेल्पडेस्क स्थापित की गयी है जिसमें मुख्य वक्फ निरीक्षक (6392098808) एवं वरिष्ठ सहायक (6389324703) को डेस्क प्रभारी नामित किया गया है। उन्होंने बोर्ड द्वारा नियुक्त मुतवल्ली/कोऑर्डिनेटरों को निर्देशित किया है कि बोर्ड के निर्देशानुसार वक्फ संपत्तियों का सम्पूर्ण विवरण पोर्टल पर समयान्तर्गत फीड कराना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY