मा० सांसद व विधायक खेल स्पर्धा प्रतियोगिता की तिथियां निर्धारित
रायबरेली : क्रीडाधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया है कि युवा कल्याण विभाग एवं खेल विभाग द्वारा उत्तर-प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत मा० सांसद व मा० विधायक खेल स्पर्धा के नाम से प्रतियोगिताओं का आयोजन गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी होना प्रस्तावित है। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु कैलेण्डर निर्धारित किया गया है, निर्धारित कैलेंडर के अनुसार मा० विधायक खेल स्पर्धा के लिए 21 सितम्बर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक तिथि निर्धारित की गई है।
इसी प्रकार मा० सांसद खेल स्पर्धा एवं जनपद स्तरीय टीम हेतु ट्रायल्स की निर्धारित तिथि 01 नवम्बर 2025 से 25 दिसम्बर 2025 तक, जोन स्तर की निर्धारित तिथि 27 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक एवं राज्य स्तर पर 20 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक तिथियां निर्धारित की गई हैं।
क्रीडाधिकारी ने बताया है कि मा० सांसद व मा० विधायक खेल प्रतिस्पर्धा में प्रतियोगिताएं तीन आयु वर्गों में सब जूनियर/जूनियर/सीनियर में महिला/ पुरुष/बालक/बालिका की 08 खेल विधाओं यथा एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल,भारोत्तोलन, जूडो एवं बेडमिंटन की प्रतियोगिताओं को आयोजित किया जाना है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को युवा साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। यह रजिस्ट्रेशन पूर्णतया निशुल्क है। जिसका रजिस्ट्रेशन लिंक है https://yuvasathi.in@sports-registration जिस पर जाकर आज ही अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है, किसी भी तरह की समस्या हेतु वीडियो लिंक-youtu.be/y0ocKlqXudU पर देख सकते है। मा० विधायक खेल स्पर्धा 21 सितम्बर 31 अक्टूबर 2025 के मध्य होना प्रस्तावित है। मा० विधायक खेल स्पर्धा के विजयी खिलाड़ी ही मा० सांसद खेल स्पर्धा व जिला ट्रायल्स में प्रतिभाग कर सकेगें।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अमिताभ कुमार एवं रामकिशोर पटेल व्यायाम प्रशिक्षक मो०-7754952405 ने कहा कि युवा कल्याण विभाग द्वारा पूर्व में आयोजित की जाने वाली विकास खण्ड की प्रतियोगिता के स्थान पर अब विधान सभा स्तर पर मा० विधायक खेल स्पर्धा एवं खेल विभाग द्वारा संसदीय क्षेत्र स्तर पर मा० सांसद खेल स्पर्धा के नाम से प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के सभी खिलाड़ियों को अपना हुनर निखारने/दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। किसी अन्य जानकारी के लिए युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल कार्यालय रायबरेली एवं खेल विभाग के कार्यालय रायबरेली से या मो0-7754952405, 9450450252 पर सम्पर्क कर सकते हैं।





























































