रायबरेली : जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश के क्रम में ही सोमवार को विकास खण्ड राही के अन्तर्गत छ: निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलो का अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
जिसमें लोधवारी गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्र व सहायक विकास अधिकारी दिनेश कुमार तथा बेलाभेला, बेला खारा गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण बीडीओ गौरी राठौर एवं सनेही व कनौली गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण पशु चिकित्साधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव द्वारा किया गया।
इन अधिकारियों द्वारा भारी वर्षा के मद्देनजर गोवंश स्थलों की साफ-सफाई,पानी निकासी की समुचित व्यवस्था, तिरपाल की व्यवस्था, चारा भूसे की समुचित व्यवस्था तथा रात्रि में केयरटेकर की अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।



























































