शिक्षक राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए करें ऑनलाइन आवेदन : डीआईओएस

0
316


रायबरेली : जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार वर्ष 2025 में प्रतिभाग किये जाने हेतु अध्यापको द्वारा 23 जून से 13 जुलाई 2025 के मध्य निर्धारित वेबसाइट http://nationalawardstoteachers.education.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है।
उन्होंने राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/स्ववित्त पोषित, हाई स्कूल/इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या को निर्देशित किया है कि अपने विद्यालय में कार्यरत शिक्षको को अवगत कराते हुए आवेदन कराने एवं शिक्षको द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर किये गये आवेदन की प्रति समस्त संलग्नकों सहित 15 जुलाई 2025 तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY