उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग का 18 पर 19 अप्रैल को जारी हुआ अलर्ट

0
150

रायबरेली : मौसम विभाग ने आने वाली 18 और 19 अप्रैल के लिए अलर्ट जारी किया है। यूपी के ज्यादातर जिलों में फिर से बादल छाएंगे। 18 अप्रैल से आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में कमी आ सकती है। बीते दिन यूपी की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें, तो यह 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झांसी में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस (-1.9), आगरा में 37.2 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर में 36.3 डिग्री सेल्सियस और बांदा में 36. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY