अमेठी : जनपद में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल सिंह के नेतृत्व में कोतवाली मुसाफिरखाना व थाना बल्दीराय की संयुक्त पुलिस टीम ने 25 हजार का ईनामी वांछित हत्यारोपी अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली मुसाफिरखाना व थाना बल्दीराय की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जनपद सुलतानपुर के थाना बल्दीराय में वांछित अभियुक्त अंकित यादव पुत्र श्याम लाल निवासी मुड़ि़यापुर कोतवाली मुसाफिरखाना को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सं.यूपी36आर 6558 के साथ कुटिया थाना क्षेत्र कुड़वार से बरामद कर उसके विरुद्ध थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
जनपद अमेठी से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट।





























































