अमेठी : जनपद के थाना क्षेत्र संग्रामपुर के अंतर्गत कालिकन धाम में नवरात्रि के चलते सोमवार को भारी भीड़ देखने को मिली है। आज नवरात्रि के दूसरे दिन मंदिर में भारी संख्या में लोग दर्शन के लिए आए। दर्शन के लिए आए भक्तों को असुविधा न हो इसके लिए शासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं, भक्तों की संख्या को बढ़ते देख प्रशासन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए भक्तों से कतार में दर्शन करने का अनुरोध किया, दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मां कालिका का दर्शन कर आशीर्वाद लिया, मंदिर परिसर में आए सभी भक्तों ने माता के नाम का जयकारा लगाया भक्तों के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा,कालिकन धाम मंदिर समिति ने यह बताया कि यह आयोजन हर वर्ष भव्यता से होता है जिस मे प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग माताजी का आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं मां कालिका सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
जनपद अमेठी से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट।





























































