रायबरेली : आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कार्रवाई की।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने हमराहियों के साथ सदर तहसील के थाना गुरुबक्सगंज अंतर्गत बसगवा, गोझारी एवं शिवहला में कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा मौके पर 400 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।


























































