निबन्धन कार्यालय मेफर्जीवाड़ा व भ्रष्टाचार में संलिप्त दो अभियुक्तगण गिरफ्तार

0
72

संजय कुमार-निबन्धन कार्यालय गोरखपुर में भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में जिलाधिकारी गोरखपुर द्वारा अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान व जनता द्वारा मिल रही लगातार शिकायतों के क्रम में निबन्धन कार्यालय गोरखपुर मे चल रहे स्टाम्प बिक्री सम्बन्धित फर्जीवाड़ा के सम्बन्ध में थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर पर जिलाधिकारी गोरखपुर के आदेश के क्रम में जांच व स्टिंग आपरेशन के आधार पर तहसीलदार सदर गोरखपुर द्वारा दिनांक 10.04.2022 को मु0अ0सं0 216/22 धारा 419/ 420/ 467/ 468 /471 /384 /120बी /409 भादवि व 7/13/8/9 भ्रष्टाचार ऩिवारण अधिनियम पंजीकृत कराया गया । उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये उच्चाधिकारीगणों के आदेश के क्रम में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा आज दिनांक 11.04.2022 समय 11.15 बजे गणेश चौराहे के पास से निबन्धन कार्यालय गोरखपुर में स्टाम्प बिक्री सम्बन्धी भ्रष्टाचार में संलिप्त दो नफर अभियुक्तगण 1. विजय मिश्रा पुत्र रविन्द्र मिश्रा निवासी जंगल एकला नं0 02 थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर हा0मु0 पी0डब्लू0डी0 बंगला नं0 11बी सिविल लाइन थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 2. अशोक उपाध्याय पुत्र कैलाश उपाध्याय निवासी ग्राम पोस्ट अण्डिला थाना मईल जनपद देवरिया हा0मु0 पी0डब्लू0डी0 बंगला नं0 11बी सिविल लाइन थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया ।

LEAVE A REPLY