2026 अगस्त के महीने की शुरुआत ग्रहण योग के साथ होगी

2026 अगस्त के महीने की शुरुआत ग्रहण योग के साथ होगी

0
2

1 तारीख को चंद्रमा, राहु के साथ कुंभ राशि में विराजमान होंगे। वहीं 2 अगस्त को चंद्रमा, कुंभ राशि निकलकर मीन में प्रवेश करेंगे जहां शनि ग्रह पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में 2 अगस्त को मीन राशि में विष योग का निर्माण होगा। अगस्त महीने के पहले हफ्ते में ही दो अशुभ योगों का बनना कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इन राशियों को धन और सेहत के मामले में सतर्कता बरतनी होगी। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

कर्क राशि चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं और अगस्त के पहले हफ्ते में ग्रहण

और विष योग का निर्माण करेंगे। इसलिए सेहत को लेकर सतर्कता इस राशि के
जातकों को बरतनी चाहिए। बाहर का तला-भुना भोजन आपकी सेहत पर बुरा असर डाल
सकता है। वहीं जो लोग 50 की उम्र पार कर चुके हैं उन्हें छोटी सी स्वास्थ्य
समस्या होने पर भी तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। आर्थिक पक्ष के
लिहाज से भी समय अच्छा नहीं कहा जा सकता, किसी कीमती सामान के खराब होने की
वजह से धन खर्च हो सकता है। इस राशि के कुछ नौकरी पेशा जातकों का तबादला
अनचाही जगह पर होने की आशंका है। उपाय के तौर पर आपको शिवलिंग पर जल अर्पित
करना चाहिए। 

कन्या राशि ग्रहण और विष योग के चलते कन्या राशि के जातकों का छठा और सातवां

भाव अगस्त के पहले हफ्ते में सक्रिय होंगे। छठे भाव में ग्रहण योग के चलते
मानसिक समस्याओं का सामना इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है। इसके साथ
ही कुछ लोग जोड़ों में दर्द की समस्या से भी परेशान हो सकते हैं, इसलिए
सावधान रहें। सप्तम भाव में विष योग के चलते वैवाहिक जीवन में नोकझोंक हो
सकती है। इसके साथ ही अनचाहे खर्च बढ़ने की भी संभावना है, इसलिए सही बजट
बनाकर आगे बढ़ें। उपाय के तौर पर कन्या राशि के जातकों को गणेश भगवान के
मंत्रों का जप करना चाहिए। 

वृश्चिक राशि ग्रहण योग इस माह की शुरुआत में आपके चतुर्थ भाव

में बना रहेगा जिसके चलते पारिवारिक जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते
हैं। बातचीत के दौरान आपको शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए। अगर
उधार लिया था तो लेनदार आपके पीछे पड़ सकते हैं और आपको धन लौटाना पड़ सकता
है, जिसके कारण आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। विष योग के चलते आपको अपनी
सेहत का ध्यान तो रखना ही होगा साथ ही माता-पिता की सेहत पर भी नजर बनाए
रखें। यात्राओं के दौरान सतर्क रहें कीमती सामान चोरी होने की आशंका है।
उपाय के तौर पर वृश्चिक वालों को गाय का दूध शिवलिंग पर अर्पित करना
चाहिए.  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक
मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया
टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)













LEAVE A REPLY