कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की महिला एथलीट सीमा कलीरामना की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसका पहला थ्रो शॉट पुट एरिया के फ्रेम से टकरा गया। इसके बाद दूसरे थ्रो में सीमा ने वापसी करने के साथ 57.32 मीटर का थ्रो किया और सीधे तीसरी पोजीशन पर पहुंच गई। अपने आखिरी और तीसरे प्रयास में सीमा कलीरामना ने अपने प्रदर्शन में सुधार करने के साथ 58.65 का थ्रो किया और तीसरी पोजीशन पर रहते हुए इस इवेंट में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहीं। वहीं जमैका की सामंथा हॉल ने 61.66 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने गोल्ड मेडल जीता जबकि कनाडा की जूलिया टंक्स ने 60.67 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
कॉमनवेल्थ में पहली बार ही मेडल जीतकर काफी खुश हूं
सीमा कलीरामना ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद कहा समाचार एजेंसी एएनआई को दिए बयान में कहा कि मैं बहुत खुश हूं। यह मेरा पहला कॉमनवेल्थ है और मैंने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। यहां ठंड की वजह से मुझे बार-बार वॉर्मअप करना पड़ रहा था। मैं चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी से PhD कर रही हूं। मेरे गाइड, डॉक्टर सुरेश कुमार मलिक बहुत सपोर्टिव हैं और सब कुछ ठीक चल रहा है। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एथलीट और पैरा एथलीट के मिलाकर भारत के खाते में अब तक कुल 8 मेडल जुड़ चुके हैं।



























































