अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर गोरखपुर द्वारा महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई

0
80

संजय कुमार-भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर गोरखपुर के तत्वावधान में सोमवार को पदाधिकारियों द्वारा धर्मशाला बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय पुर्दिलपुर में महान चिंतक समाज सुधारक समाजसेवी व दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार ने सर्वप्रथम चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किए। तत्पश्चात लोकप्रिय महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। प्राथमिक विद्यालय पर अध्ययनरत बच्चों में स्टेशनरी सामग्री,फल व मिष्ठान वितरित किए गए उसके पश्चात बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार ने कहा कि देश से छुआछूत खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने में अहम किरदार निभाने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को पुणे में हुआ था।उनका परिवार कई पीढ़ी पहले माली का काम करता था। वे सातारा से पुणे फूल लाकर फूलों के गजरे आदि बनाने का काम करते थे इसलिए उनकी पीढ़ी ‘फुले’ के नाम से जानी जाती थी। उस समय पूरे भारत में जाति-प्रथा बड़े ही वीभत्स रूप में फैली हुई थी। स्त्रियों की शिक्षा को लेकर लोग उदासीन थे, ऐसे में ज्योतिबा फुले ने समाज को इन कुरीतियों से मुक्त करने के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाए। उन्होंने महाराष्ट्र में सर्वप्रथम महिला शिक्षा तथा अछूतोद्धार का काम आरंभ किया था। उन्होंने पुणे में लड़कियों के लिए भारत की पहला विद्यालय खोला। लड़कियों और दलितों के लिए पहली पाठशाला खोलने का श्रेय ज्योतिबा को दिया जाता है। महात्मा व उनकी पत्नी सावित्रीबाई ने अपना पूरा जीवन महिलाओं के उत्थान, लैंगिक समानता व जातिगत भेदभाव के खिलाफ अर्पण किया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख वित्त सलाहकार राम आधार ने कहा कि आज भारत में स्वतंत्र महिलाएं सदियों पुरानी सांस्कृतिक, सामाजिक व पारंपरिक बाधाओं को तोड़ रही हैं। लेकिन ऐसा हमेशा के लिए नहीं था। आज लड़कियां स्कूलों व कालेजों में पढ़ रही हैं, किसी संगठन में काम कर रही हैं, पुरुषों के समान अवसर प्राप्त कर रही हैं। इसका श्रेय सिर्फ महात्मा ज्योतिबा फुले को जाता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमृतलाल भारती, महानगर उपाध्यक्ष व मनोनीत पार्षद जितेंद्र चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजना सोनकर,लोकप्रिय अध्यक्ष कृष्ण कुमार, महामंत्री दुर्गेश कोरी, उपाध्यक्ष अनिल कनौजिया, महानगर मीडिया प्रभारी इं. बृजमोहन,मंत्री श्रेयांशु, कोषाध्यक्ष मनीराम,मंडल उपाध्यक्ष रिंकू भारती,मंडल मंत्री दीलिप कुमार समेत विद्यालय के अध्यापक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।यह जानकारी
इं बृजमोहन,महानगर मीडिया प्रभारी,अनुसूचित जाति मोर्चा
महानगर गोरखपुर उत्तर प्रदेश ने दिया।

LEAVE A REPLY