संजय कुमार-महिला थाना पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र/नई-किरण का आयोजन कर 02 परिवारों को बिखरने से बचाया गया |
डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 09-04-2022 को महिला थाना सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण का आयोजन किया गया । इस आयोजन में कुल 04 पत्रावलियां विचारार्थ प्रस्तुत हुई । जिसमें परामर्शन के बाद 02 पत्रावालियों का सफल निस्तारण संभव हुआ । उक्त दोनों परिवारों के मतभेद को समाप्त कर उनके जीवन को नयी शुरूआत दिलाने में श्रीमती मीरा चौहान, थानाध्यक्ष महिला थाना म0हे0का0 सबिता सिंह, आरक्षी नेहा सिंह ,महिला आरक्षी ब्यूटी गिरी, महिला आरक्षी जूही दूबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
निस्तारित पत्रावली का विवरण
- प्रमिला पत्नी बैजनाथ साकिन महदेवा बुजुर्ग थाना उसका जनपद सिद्धार्थनगर (ये पति-पत्नी 10 साल से अलग रहे थे, जिनके मतभेद को खत्म कर एक साथ भेजा गया)
- कबिता पत्नी सबलू साकिन बड़हरा, थाना लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर l





























































