उन्होंने कहा है कि अगर गदग तहसील को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया गया तो वो विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे. कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री एच. के. पाटिल ने घोषणा की है कि अगर गदग तहसील (तालुक) को 10 अक्टूबर तक सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया गया, तो वह अपने विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि वे 2 अक्टूबर से पहले ही यह घोषणा करवाने की पूरी कोशिश करेंगे.
गदग को सूखाग्रस्त किया जाए
किसानों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा कि ‘मैं बेबस नहीं हैं और ये पक्का करने की पूरी कोशिश करूंगा कि यह घोषणा जल्द से जल्द हो जाए. इसे तीन दिनों के अंदर पूरा करने के लिए जो भी करना होगा, मैं करूंगा. उन्होंने कहा, मैं यह पक्का करने की पूरी कोशिश करूंगा कि गांधी जयंती से पहले, यानी 2 अक्टूबर से पहले गडग जिले को सूखा प्रभावित घोषित कर दिया जाए. पाटिल ने यह भी चेतावनी दी कि अगर किसी ने गडग तालुक को सूखा प्रभावित घोषित करने से रोकने की कोशिश की, जबकि वह ऐसी घोषणा के लिए योग्य है, तो वह इस्तीफा दे देंगे
कैसा है राज्य का हाल
कर्नाटक सरकार कई तरीके से विभिन्न इलाकों का सर्वेक्षण कर रही है. राज्य में अब तक 124 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया जा चुका है. उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर (जो राजस्व विभाग भी संभालते हैं) के अनुसार, आने वाले दिनों में यह संख्या 200 के पार पहुंच सकती है. जल्द ही और भी तहसीलों को इस सूची में शामिल किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि पहले फेज में 101 तालुकों को सूखा प्रभावित घोषित किया गया, उसके बाद 24 और तालुकों को. अगले तीन से चार दिनों में 52 और तालुकों को सूखा प्रभावित घोषित किए जाने की उम्मीद है. अगले फेज में, असेसमेंट के आधार पर फैसला लेने से पहले लगभग 50 और तालुकों में ग्राउंड-ट्रूथिंग की जाएगी.
दीक्षा छाबड़ा ABP live.Com में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये न्यूज डेस्क का हिस्सा हैं. दीक्षा को देश, विदेश और एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी दिलचस्पी है. वो इन सभी के बारे में लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के जगत में 9 साल पूरे हो चुके हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ की थी. इसके बाद से ये इंडिया टीवी, टीवी9 जैसी संस्थाओं में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर चुकी हैं. दीक्षा ने अपनी पढ़ाई इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से की है.
































































