रायबरेली : जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रायबरेली विकास वर्मा ने बताया है कि जनपद की केवल अध्ययनरत दिव्यांग छात्राएं ई-ट्राइसाइकिल (इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी) हेतु विभागीय पोर्टल https://hwd.uphq.in/ पर शीघ्र आवेदन करें। आवेदन करने के उपरांत आवेदन पत्र विकास भवन, रायबरेली स्थित कार्यालय में जमा करना होगा।
उन्होंने बताया कि ई-ट्राइसाइकिल के लिए आवेदिका की आयु 16 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए तथा वह किसी विद्यालय में अध्ययनरत हो। आवेदिका का कमर के ऊपर का पूरा हिस्सा सही होना आवश्यक है।
आवेदन के लिए विद्यालय में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, एक फोटो एवं मोबाइल नंबर आवश्यक प्रपत्र हैं। पात्र दिव्यांग छात्राएं आवश्यक अभिलेखों के साथ शीघ्र आवेदन कर लाभ प्राप्त करें।



























































