जनपद रायबरेली के भदोखर थानांतर्गत नाबालिक ने ट्रैक्टर से पालतू कुत्ते को कुचला, कुत्ते के मालिक ने की थाने में शिकायत

0
100

रायबरेली : नाबालिक युवक के द्वारा ट्रैक्टर चलाना कितना जोखिम भरा हो सकता है इसका एक उदाहरण एक गांव में देखने को मिला जहां पर एक युवक के द्वारा ट्रैक्टर से एक कुत्ते को कुचल दिया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया l

मामला भदोखर थाना क्षेत्र के
परमानपुर गांव का है जहां के रहने वाले एक नाबालिक युवक रौनक मिश्रा ने पड़ोस के ही रहने वाले आदित्य सिंह के पालतू कुत्ते के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिसके कुछ कारण कुत्ते का पैर टूट गया जिस बात की शिकायत पीड़ित कुत्ते के मालिक आदित्य सिंह के द्वारा रौनक के पिता बच्चा मिश्रा से की गई तो आरोप है कि उल्टा बच्चा मिश्रा ने आदित्य सिंह को ही गलत ठहराते हुए उनसे गाली गलौज की l

आदित्य सिंह ने इस घटना की जानकारी भदोखर थाने में दी और बताया कि आरोपी रौनक मिश्रा व उसके पिता आए दिन गांव के कुत्तों को डंडे से पीटते हैं आज जानकर रौनक के द्वारा पालतू कुत्ते पर ट्रैक्टर चढ़ाया गया जिसके प्रत्यक्षदर्शी अभिषेक सिंह और राज सिंह ने भी रौनक को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका उल्टा प्रत्यक्षदर्शियों पर रौब झाड़ने लगा l

पीड़ित आदित्य प्रताप सिंह ने भदोखर थाने मे प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है

LEAVE A REPLY