रायबरेली : उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने’सदस्यता अभियान-2024′ के तहत आज हरचंदपुर विधानसभा के मंडल खीरों के ग्राम रनापुर पहरौली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत लोगों से संवाद कर सैकड़ों की संख्या में लोगों को भाजपा परिवार में पंजीयन कराया तथा भाजपा परिवार की तरफ से नवीन सदस्यों का स्वागत किया। पार्टी का सदस्य बनने पर उन्होंने सभी को बधाई दी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा श्री बुद्धीलाल पासी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह जी सहित मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, प्रधानगण एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।






























































