Braj Ki Holi 2024 : वृन्दावन में चालीस दिन का उत्सव प्रांरभ , पूरी लिस्ट देखे

0
271

Braj Ki Holi 2024 /धर्म डेस्क / ज्योति त्रिवेदी : भारत देश त्योहारों का देश है , उन्ही त्योहारों में वृंदावन की होली का ख़ास महत्व है ये उत्सव 40 दिन तक मनाया जाता है। होली का उत्सव का आनंद उठाने के लिए देश विदेश से लोग वृंदावन आते है। कान्हा के प्रेम में रम जाते है इस वर्ष वसंत पंचमी 14 फरवरी को थी। परंपरा के अनुसार वसंत पंचमी के दिन बांके बिहारी मंदिर में सुबह की आरती की जाती है। फिर मंदिर के पुजारी भगवान बांके बिहारी को गुलाल का टीका लगाकर होली के इस पर्व का शुभारम्भ करते हैं। वहीं रंग पंचमी वाले दिन इस रंगोत्सव का समापन होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं बरसाना, मथुरा, वृंदावन, नंदगांव आदि स्थानों पर कब-कब और कौन-कौन सी होली खेली जाएंगी।

ब्रज की होली कैलेंडर 2024 

17 मार्च 2024 दिन रविवार- बरसाना के श्रीजी मंदिर में लड्डू होली।

18 मार्च 2024 दिन सोमवार- बरसाना की मुख्य लट्ठमार होली। 

19 मार्च 2024 दिन मंगलवार- नंदगांव के नंद भवन में लट्ठमार होली। 

20 मार्च 2024 दिन बुधवार- वृन्दावन में रंगभरी एकादशी

21 मार्च 2024 दिन गुरुवार- गोकुल में छड़ीमार होली और बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली होगी।

22 मार्च 2024 दिन शुक्रवार- गोकुल होली मनाई जाएगी और रमण रेती दर्शन किए जाएंगे। 

24 मार्च 2024 दिन रविवार- होलिका दहन (होली अग्नि), द्वारकाधीश मंदिर डोला और मथुरा विश्राम घाट, बांके बिहारी वृन्दावन में होलिका दहन किया जाएगा। 

25 मार्च 2024 दिन सोमवार – पूरे ब्रज में होली का उत्सव मनाया जाएगा और रंग-बिरंगे रंग और पानी की होली खेली जाएगी।

26 मार्च 2024 दिन मंगलवार – दाऊजी का हुरंगा।

30 मार्च 2024 – रंग पंचमी पर रंगनाथ जी मंदिर में होली। 

इस तरह मनाते हैं रंगोत्सव

मथुरा, वृन्दावन और बरसाना की होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां राधा-कृष्ण गोपियों के साथ खेलते थे। ब्रज धाम में सिर्फ रंगों से ही नहीं बल्कि कई अन्य तरीकों से भी होली खेली जाती है। वसंत का आगमन होते ही ब्रज में पूरे मंदिर को पीले फूलों से सजाया जाता है। ब्रज में 40 दिन तक चलने वाली होली का आनंद लेने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में कान्हा की नगरी पहुंचते हैं और यहां होली का उत्सव मनाकर खुद को धन्य मानते हैं। 

LEAVE A REPLY