राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स 09 सितम्बर, मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स 10 सितम्बर को

0
113


रायबरेली : क्रीडाधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया है कि वर्ष-2025-26 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स जिला खेल कार्यालय रायबरेली में 09 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे आयोजित की जा रही है तथा पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी, क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ में 10 सितम्बर 2025 को आयोजित की जाएगी।
राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग पुरुष बॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजन डा०भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम सहारनपुर में 15 से 17 सितम्बर 2025 तक किया जाना निर्धारित है। जिसमें मण्डल की टीम को भाग लेना है।
क्रीडाधिकारी ने बताया है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पुरुष वर्ग खिलाडियों आधार, निवास प्रमाण-पत्र फोटो लाना होगा। जनपद स्तर पर सफल बालक खिलाडी को मण्डलीय चयन ट्रायल्स में भेजा जायेगा। कबड्डी खिलाडी को पात्रता-प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।

LEAVE A REPLY