मित्र नेपाल राष्ट्र में मनाया गया चौथा अंतर्देशीय चौथा अवधी महोत्सव

0
104

नई दिल्ली : मित्र राष्ट्र नेपाल में अवधी सांस्कृतिक प्रतिष्ठान केंद्रीय कार्य समिति द्वारा चौथा अंतरदेशीय अवधी महोत्सव, रजत जयंती दिवस तथा 527वां गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के युवा साहित्यकार दयाशंकर को बतौर मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल राष्ट्र के वन तथा वातावरण मंत्री माननीय बादशाह कुर्मी विशिष्ट अतिथि डॉक्टर पंकज गुप्ता रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश स्तुति तथा ज्ञान की देवी मां सरस्वती वंदना से की गई। देश-विदेश से आए साहित्यकारों ने अपनी- अपनी विधा की रचनाएं पढ़ कर खूब तालियां बटोरी। बताते चलें कि अंतर्देशीय अवधी महोत्सव में शिक्षा, स्वास्थ्य,कला,साहित्य, संस्कृति,समाज सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने वाले विशिष्ट जनों को अवधी सांस्कृतिक प्रतिष्ठान हर वर्ष सम्मान प्रदान करता है। इसी क्रम में साहित्य के क्षेत्र में युवा साहित्यकार समीक्षक दया शंकर को अवधी गौरव रजत सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। दयाशंकर एक प्रखर वक्ता और निष्पक्ष लेखक के रूप में जाने जाते हैं इनकी कहानी आलेख देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं इन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार के साथ साथ साहित्य के क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इनकी उपलब्धि पर डॉ संत लाल, डा मनोज त्रिपाठी,डा बी.डी.मिश्र, डॉ संजय सिंह, डा आजेन्द्र सिंह,डा अजय सिंह चौहान डा किरन श्रीवास्तव,डा संतोष, डा अशोक कुमार, रवीन्द्र सिंह,कुंवर सिंह, अभिलाषा,सहित बहुत से लोगों ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY