बीसी सखी और बैंक मित्र हेतू सम्मान समारोह का आयोजन

0
101

रायबरेली : जनपद में बीसी सखी और बैंक मित्र हेतू सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे हमारे अंचल प्रमुख बृजेश कुमार सिंह , क्षेत्रीय प्रमुख राम विनय कुमार सिंह व उप क्षेत्रीय प्रमुख सुरेश कुमार उपस्थित रहे। अंचल प्रमुख ने “व्यवसाय को नई गति” अभियान हेतु बीसी सखी व बैंक मित्र को अपनी आमदनी बढ़ाने हेतु विस्तृत जानकारी दी।

हमारे अंचल प्रमुख व क्षेत्रीय प्रमुख द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक मित्रों व बीसी सखियों को सम्मानित किया गया। अंत में हमारे उप क्षेत्रीय प्रबंधक ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का कार्यक्रम का सार देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY