जनपद रायबरेली में 01 नवम्बर को होगा मेगा/वृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन

0
38


रायबरेली : उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली सैय्यद माऊज बिन आसिम के दिशा-निर्देशन में जनपद स्तर पर 01 नवम्बर 2026 मेगा/वृहद सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा/वृहद सेवा शिविर के सम्बन्ध में जनजागरुकता, लाभार्थियों के चिन्हीकरण एवं प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में जनपद स्तर व तहसील स्तर लघु विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
मेगा/वृहद सेवा शिविर के सम्बन्ध में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिशा ने बताया गया कि 01 नवम्बर 2026 को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन जनपद स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना समेत किसानों से जुड़ी योजनाओं, दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के अलावा बाकी सभी विभागों से जुड़ी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

LEAVE A REPLY