सपा नेत्री पूनम सिंह ने नेताजी मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

0
39

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर गुरु तेग बहादुर मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सपा नेत्री पूनम सिंह ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पूनम सिंह ने नेताजी के राजनीतिक योगदान, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और जनसेवा के विचारों को याद किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के विचार और सिद्धांत समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं युवा साथियों के प्रति पूनम सिंह ने आभार व्यक्त किया। सभा में नेताजी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

LEAVE A REPLY