पितृपक्ष में पितरों को प्रसन्न करने के लिए आपको कुछ चीजें घर लानी चाहिए। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे

0
6

पितृपक्ष के दौरान पूर्वजों की कृपा प्राप्त करने के लिए हम श्राद्ध और तर्पण करते हैं। साल 2026 में 26 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत होगी। इस दौरान कुछ चीजों को घर लाकर भी आप पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन चीजों के बारे में। पितृपक्ष के दौरान तांबे, कांसे और पीतल के बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इन्हीं बर्तनों से पितरों को अगर आप तर्पण भी देते हैं तो उनकी आत्मा शांत होती है और आपको भी शुभ फल प्राप्त होते हैं। पितृपक्ष के दौरान गंगाजल घर लाना भी शुभ माना गया है। गंगाजल से ही आप पितरों का तर्पण करें तो उनकी आत्मा को मोक्ष की प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही गंगाजल का छिड़काव पितृपक्ष में पूरे घर में करने से नकारात्मकता भी दूर होती है। पितृपक्ष के दौरान काले तिल आपको अवश्य खरीदने चाहिए। काले तिल घर लाने से पितृदोष से आप मुक्त होते हैं। इसके साथ ही पितृपक्ष में काले तिल का दान करना भी शुभ माना गया है।

LEAVE A REPLY