उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने सीतापुर में प्रबुद्ध सम्मेलन को किया संबोधित, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण

0
26

सीतापुर:

​उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने अपने प्रभार जनपद सीतापुर के बिसवां विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘प्रबुद्ध सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर उन्होंने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

​इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने बिसवां बस स्टैंड पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की नवनिर्मित भव्य प्रतिमा का अनावरण (लोकार्पण) किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

​आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्रवासियों और प्रबुद्धजनों के साथ आत्मीय संवाद किया और सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों व विकास कार्यों पर चर्चा की। सम्मेलन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों और क्षेत्रवासियों की भारी गरिमामयी उपस्थिति रही।

​कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। 

LEAVE A REPLY