समय रैना और मेधा शंकर के हाल ही में शादी के रूमर्स फैल गए थे

0
3

वहीं समय ने अब इन अफवाहों पर चुप्पी तोोड़ी है. वहीं मेधा शंकर ने भी रिएक्ट किया है. कॉमेडियन समय रैना और मेधा शंकर को कई बार साथ स्पॉट किया गया जिसके बाद से उनके अफेयर के रूमर्स फैले हुए हैं. वहीं ’12वीं फेल’ एक्ट्रेस हाल ही में समय के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में भी नजर आई थी जिसके उनकी रिलेशनशिप में होने की अफवाहों को और हवा मिली.

वहीं हाल ही में, एक रेडिट पोस्ट ने दावा किया गया था कि समय और मेधा दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. वहीं समय ने अब इन अफ़वाहों पर चुप्पी तोड़ी है.

रिलेटेड स्टोरी >>

समय रैना ने मेधा शंकर के साथ शादी की अफवाहों को किया खारिज
रविवार को समय ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें दावा किया गया था कि वह दिसंबर में मेधा से शादी करने वाले हैं. इस पर कॉमेडियन ने मजाकिया अंदाज़ में जवाब देते हुए लिखा, “दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है, सॉरी मेधा, इसे टालना पड़ेगा.” उन्होंने बैकग्राउंड में लता मंगेशकर का गाना ‘झूठ बोले कौवा काटे’ भी लगाया है. वहीं मेधा ने समय के जवाब पर हंसने वाले इमोजी के साथ रिएक्शन दिया है.

मेधा शंकर ने अफवाहों पर यूं किया रिएक्ट
मेधा ने इंस्टाग्राम पर बिस्तर पर लेटे हुए एक काऊ बेबी की तस्वीर शेयर की और लिखा, “शादी की बेबुनियाद अफवाहों को ऐसे नजरअंदाज करते हुए मैं.” उन्होंने ‘वेलकम’ फ़िल्म का ‘कि “क्या कह दिया है तुमने ये जानम” सॉन्ग भी एड किया है.

समय रैना और मेधा शंकर के डेटिंग रूमर्स कैसे फैले
कॉमेडियन समय और मेधा को एक पार्टी में साथ पार्टी करते और तस्वीरें क्लिक कराते देखा गया, जिससे उनके डेटिंग की अफ़वाहें शुरू हो गईं थीं. बाद में, मेधा समय के शो ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’  के दूसरे सीज़न में एक पैनलिस्ट के तौर पर नज़र आईं, जिससे इन अफ़वाहों को और हवा मिली. हाल ही में, फ़ैन्स ने उनकी छुट्टियों की तस्वीरों में एक जैसा बैकग्राउंड देखा, जिससे डेटिंग की अटकलें और तेज हो गई थीं.

कुछ दिन पहले रेडिट पर एक पोस्ट से शादी की अफ़वाहें शुरू हुई.  रेडिट यूज़र ने दावा किया कि वह समय के परिवार के करीबी हैं और बताया कि समय की मां से बात करने पर उन्हें पता चला कि समय और मेधा दिसंबर 2026 में शादी करने की प्लानिंग कर हैं. पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि वे दोनों अभी साथ में छुट्टियां मना रहे हैं.

 मेधा शंकर के आने वाले प्रोजेक्ट्स 
मेधा जल्द ही एक डिटेक्टिव कॉमेडी फिल्म में नज़र आएंगी, जिसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है. लक्ष्मण उटेकर के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में सनी कौशल और निमरत कौर भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे.

LEAVE A REPLY