गोरखपुर के तिवारीपुर थानाक्षेत्र के सूर्यकुंड तालाब में डूबने से शख्स की मौत हो गई

0
7

घटना के पहले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक तालाब के पास स्टंटबाजी करता नजर आ रहा है. यूपी के गोरखपुर में एक युवक को स्टंटबाजी भारी पड़ी है. जिले के तिवारीपुर थानाक्षेत्र के सूर्यकुंड तालाब में डूबने से शख्स की मौत हो गई. युवक के शव को तालाब से बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. साथ ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर थानाक्षेत्र के सूर्यकुंड तालाब में एक युवक का तलाब में डूबते हुए वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक शख्स सूर्यकुंड तालाब में ड्राइव मारता हुआ दिखाई दे रहा है. ड्राइव करने के बाद वह कुछ सेकेंड के लिए अचेत हो जाता है. उसके थोड़ी देर बाद वह हाथ पर मारते हुए दिखाई दे रहा है, लेकिन उसकी यह कोशिश पूरी तरह से बेकार जाती है और डूबने से उसकी मौत हो जाती है.

रिलेटेड स्टोरी

पुलिस ने युवक का शव किया बरामद

वहीं, युवक के डूबने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तलाश शुरू कराई. पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची. करीब तीन घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद 18 सितंबर (शुक्रवार) शाम 4:30 बजे शव तालाब से बरामद कर लिया. मृतक की पहचान भरत उर्फ रुदल (35) निवासी रमदत्तपुर, थाना तिवारीपुर गोरखपुर के रूप में हुई.

पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि सूरजकुंड तालाब में एक युवक गिरकर डूब गया है. उस समय उसकी पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई. पुलिस के अनुसार मृतक अविवाहित था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस भेज दिया, उसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया.

LEAVE A REPLY