डीएम के निर्देश पर जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय शेषपुर, समोधा में आयोजित हुई ड्राइंग प्रतियोगिता

0
5


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार आज जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, शेषपुर, समोधा में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, रचनात्मक सोच, कलात्मक प्रतिभा एवं सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कल्पनाशीलता एवं कला-कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मक सोच को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। छात्र-छात्राओं ने रंगों एवं रेखाओं के माध्यम से आकर्षक एवं संदेशपरक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता को अभिव्यक्त करने के साथ-साथ कला के प्रति रुचि विकसित करने का अवसर प्रदान किया।
विद्यालय में आयोजित इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता एवं अन्य प्रतिभाओं को विकसित करना है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न ज्ञानवर्धक, रचनात्मक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
विद्यालय के शिक्षकों ने प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ-साथ कला एवं सृजनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि को भी बढ़ावा मिला।
इस अवसर पर सहायक अध्यापक राजकीय हाई स्कूल पश्चिम गांव प्रतिभा यादव, मोहिनी पाल सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
—————00000—————

LEAVE A REPLY