रायबरेली। ऊंचाहार में पूज्य पंडित प्रदीप जी महाराज के मुखारविंद से आयोजित की जा रही श्री शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी भक्तिमय माहौल के बीच, छठे दिन के कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत लखनऊ बुलाया।
कैबिनेट बैठक की अति-आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मंत्री मनोज पांडे को लेने के लिए विशेष रूप से हेलीकॉप्टर भेजा, जो क्षेत्र में खासी चर्चा का विषय बना हुआ है।
हेलीकॉप्टर से रवाना होते समय कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडे अपने साथ डलमऊ के ब्लॉक प्रमुख शिवराम पासी, दीन शाह गौरा भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेश लोधी और जगतपुर के अध्यक्ष के. के. पटेल को भी साथ ले गए। मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार विशेष हेलीकॉप्टर भेजकर कैबिनेट मंत्री को बुलाना प्रशासनिक व राजनीतिक हलकों में प्रमुखता से देखा जा रहा है।



























































