रायबरेली : निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/अधिशासी अभियंता, शारदा सहायक खण्ड-45 रायबरेली रमाशंकर राय ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि शारदा सहायक खण्ड-45, रायबरेली के समस्त निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची उत्तर प्रदेश सहभागी सिंचाई प्रबंधन नियमावली-2010 के प्रावधानों के अनुसार संशोधनों सहित तैयार कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि उक्त मतदाता नामावली की एक प्रति प्रकाशित कर दी गई है, जो उनके कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।


























































